अपना घर आश्रम में भजन-कीर्तन से गूंजा प्रभु नामः दिव्य आनंद में सराबोर हुए प्रभुजन

हाथरस-7 फरवरी। श्री विष्णु प्रिय लक्ष्मी कीर्तन मंडल द्वारा अपना घर आश्रम जलेसर रोड स्थित परिसर में आश्रम में प्रभुजनों के आनंद एवं प्रभु धुन रस प्राप्ति हेतु भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भजन गायिका चाहत शर्मा एवं संगीतज्ञ महेश गोस्वामी, राहुल एवं लव द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर प्रभुजनों को समर्पित करते हुए रघुपति राघव राजा राम, श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम, मेरे घर राम आए हैं, हरे राम हरे कृष्ण, मन लागो यार फकीरी में सहित अनेक भजनों की प्रस्तुति दी गई। भजन गायिका चाहत शर्मा द्वारा गाये गये भजनों की मधुर धुनों पर आश्रम में मौजूद प्रभुजनों ने खूब नृत्य किया और आत्मिक आनंद की अनुभूति प्राप्त की।
कार्यक्रम में अपना घर आश्रम के अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट, सचिव चंद्रगुप्त विक्रमादित्य, आशु कवि अनिल बौहरे, ओमप्रकाश गुप्ता एवं अनिल अग्रवाल द्वारा श्री विष्णु प्रिय लक्ष्मी कीर्तन मंडल के समस्त साथियों को अपना घर आश्रम की ओर से पीत वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। आशु कवि अनिल बौहरे ने आध्यात्मिक काव्य पाठ करते हुए कहा कि सेवा, संगीत और सद्भाव ही सच्ची भक्ति है, जब प्रभु के नाम में मन रम जाता है, तब जीवन स्वयं उत्सव बन जाता है। वहीं अपना घर आश्रम के अध्यक्ष दिलीप पोद्दार एडवोकेट एवं चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि इस प्रकार के संगीत एवं भक्ति कार्यक्रमों से आश्रम में मौजूद मानसिक व शारीरिक रूप से दिव्यांग प्रभुजनों को विशेष ऊर्जा प्राप्त होती है। प्रभु की धुन जब कानों के माध्यम से शरीर में प्रवेश करती है तो वह सकारात्मकता का उर्जा संचार करती है। प्रभुजनों ने जो आनंद प्राप्त किया है, वह निश्चित ही उनके स्वास्थ्य लाभ में सहायक सिद्ध होगा।संगीत और प्रभु नाम का संगम वास्तव में सार्थक है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि योगिता शर्मा एडवोकेट को भी अपना घर आश्रम की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, रेनू दीक्षित, प्रिया शर्मा, नीतू शर्मा, धनीराम, ध्रुव ठाकुर, अभय चाहर सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment