
हाथरस-7 फरवरी। महामाया पॉलिटेक्निक ऑफ इन्फोर्मेशन टेक्नोलॉजी सलेमपुर में दो दिवसीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा विद्यार्थियों के लिए वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रधानाचार्य डॉ. सोनवीर सिंह, डॉ. प्रशांत सिंह यादव महामंत्री प्राविधिक शिक्षा सेवा संघ उ.प्र., मयंक निरुपम सिंह विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर) एवं शिक्षकों द्वारा मॉ सरस्वती प्रतिमा की पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधानाचार्य द्वारा 100 मी. दौड़ का फीता काटकर खेलों का शुभारंभ किया गया।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को खेल-कूद के महत्व को बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। साथ ही वर्तमान समय में शिक्षा, खेल भावना, अनुशासन, कौशल क्षमता को उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। इस अवसर पर मंच संचालन संस्था के वरिष्ठ शिक्षक एस.के. माहौर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर आयोजन समिति के पुनीत राय, संदीप शर्मा, शैफाली शाक्य, दीपक कुमार, प्रतिभा शर्मा, अशोक कुमार, धर्मेन्द्र कुमार, मनीश कुमार पाल, योगेश कुशवाहा एवं वरिष्ठ शिक्षक तृप्ति वाष्र्णेय, अजय पाल सिंह, नवनीत सोलंकी, पत्रिका जयंती, देवेन्द्र सिंह भारंगर, डॉ. विजय कुमार दीक्षित, शालू सैनी, अविनाश कुमार शीतल, विश्वजीत, मनीश कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर क्रीडाधिकारी राजकुमार सिंह एवं क्रीडा प्रभारी शेखर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल और टीम भावना के बारे में बच्चों को बताया। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हुकेश कुमार प्रथम, आदेश कुमार द्वितीय, सूरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में पीयूष कुमार प्रथम, अरुण कुमार द्वितीय, आदेश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में ऊंची कूद प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम, अंबिका द्वितीय, अन्नू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।









