युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदाः मौत

हाथरस-7 फरवरी। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मथुरा-बरेली हाईवे पर गांव वाहनपुर के निकट एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक एक दूध प्लांट से नाइट ड्यूटी करके बाइक द्वारा वापस अपने घर लौट रहा था तभी उसे रास्ते में अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना से परिवार में भारी कोहराम मच गया है। बताया जाता है थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी करीब 25 वर्षीय युवक पुनीत पुत्र हेमंत कुमार आज सुबह करीब 7.30 बजे ड्यूटी करके बाईक द्वारा अपने गांव लौट रहा था। तभी रास्ते में मथुरा बरेली हाईवे पर गांव वाहनपुर के निकट उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि पुनीत की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने सड़क पर पड़े युवक को देखकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि पुनीत अलीगढ़ के इगलास स्थित एक दूध प्लांट में नाइट ड्यूटी कर अपने घर सलेमपुर लौट रहा था। मृतक अविवाहित था। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और परिजनों

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment