ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करने पर डीएम से की शिकायत

ग्राम समामई रुहल में ग्राम समाज की आबादी पर दबंगों द्वारा अवैध कब्जा करके उसके अनैतिक रूप से क्रय-विक्रय की साजिश कूटरचित तरीके से किये जाने की शिकायत गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों ने डीएम से शिकायत की है।
शनिवार को तहसील परिसर में डीएम अतुल वत्स की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का अयोजन किया गया। जिसमें गांव समामई रूहल के राजेन्द्र सिंह पुत्र रामखिलाड़ी ने शिकायत करते हुए कहा है कि समामई रुहल तह० सासनी में ग्राम समाज की आबादी जिसका गाटा 61 रकवा 0.046 है० है। कुछ भूमाफियाओं ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसके कूटरचित तरीके से फर्जी बैनामा करा कर विक्रय कर दिया है। जिसको अविलंब ग्राम समाज की भूमि (गाटा-61) को भूमाफियाओं से कब्जा मुक्त करा कर भूमाफियाओं के खिलाफ विधिक कानूनी कार्यवाही की मांग की है। शिकायतकर्ताओं ने डीएम से शिकायत में कहा है कि उन्होंने शिकायत की प्रतिलिपि आॅन लाईन पोर्टल पर दे रखी है मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों ने नामजदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कीहै। शिकायत करने वालों में राजेन्द्रसिंह, होती लाल वर्मा, बुद्धसैन, सुभाष पुत्र हरीशंकर चैधरी आदि शामिल हैं। इस प्रकार संपूर्ण समाधान दिवस में दो दर्जन शिकायतें दर्ज की गईं। जिसमें चार शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, और बीस शिकायतों के निस्तारण के लिए संबधित अफसरों को दिशा निर्देश दिए गये। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष लीलाधर शर्मा ने प्रतिवर्ष होनेवाले रावण वध के लिए उपयुक्त स्थान का चयन की मांग की। इस दौरान पुलिस एवं प्रशासन के अफसरान मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment