
सिकंदराराऊ। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी महा शिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को कस्बा में धूमधाम के साथ शिव शक्ति संकीर्तन यात्रा निकलेगी । यात्रा का शुभारंभ कस्बा के मोहल्ला गौसगंज स्थित शिवालय मंदिर से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर होगा। कस्बा भ्रमण के बाद यात्रा का समापन शिवालय मंदिर पर पहुंचकर होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए आयोजक तैयारियों में जुट गए है। कस्बा से लेकर ग्रामीण अंचल में यात्रा का प्रचार प्रसार जोर शोर से किया जा रहा है।












