
हाथरस- 31 जनवरी। शहर के रूपनगर बी.एस.कालौनी कोटा करवला रोड़ स्थित आरबीएस पब्लिक स्कूल मे 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देश भक्ति के वातावरण मे धूमधाम से मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ हुआ तथा इस मौके पर संस्था के संस्थापक ठाकुर राजकुमार सिंह ने सभी टीचरों व अभिभावकों के साथ संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया।क्रार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था डारेक्टर आर. के सिंह ने सभी शहीदो को नमन हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिये गये अंहिसा एवं प्रेम का संदेश छात्र छात्राओ को दिया।









