
सिकंदराराऊ। एन एच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव हुसैनपुर के समीप शनिवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रक ने किशोरी को टक्कर मार दी । हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई । आनन फानन में घायल किशोरी को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए ।
बताया जाता है कि 13 वर्षीय निशी क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में अपनी रिश्तेदारी में आई हुई थी । शनिवार की शाम 5 बजे करीब वह गांव के बाहर हाईवे पर खड़ी हुई थी । तभी पीछे से तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने किशोरी में टक्कर मार दी । हादसे में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई । घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई । इस दौरान मौका पाकर ट्रक चालक ट्रक को मौके से लेकर भाग जाने में सफल रहा । घायल किशोरी को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए।









