
सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर गांव गड़ौला रोड से एक युवक को अवैध देशी शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है ।
एसआई जोगेन्दर सिंह अपने हमराहो के साथ गस्त में मामूर थे । तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक युवक गांव
गड़ौला रोड पर अवैध देशी शराब के क्वार्टर लेकर खड़ा है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया । पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम उमेश पुत्र राम खिलाड़ी निवासी गांव जमाल पुर थाना जलेसर जिला एटा बताया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 20 क्वार्टर अवैध देशी शराब के बरामद कर जेल भेज दिया।









