कल पेश होगा देश का बजट: व्यापारी देखेंगे बजट कार्यक्रम

हाथरस- 31 जनवरी। केंद्र सरकार की वित्त मंत्री कल 1 फरवरी को जहां बजट पेश करेंगीं। वहीं कल का दिन व्यापार जगत के लिए महत्वपूर्ण दिन है। कल देश के बजट का दिन है। सभी व्यापारी बंधुओ से से भी आग्रह किया गया है कि सभी सामूहिक रूप से नवग्रह मंदिर पर प्रातः 11बजे से बजट देखने के लिए व अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किये गये हैं । सभी व्यापारिक संगठन एवं सभी व्यापारी कमेटियों से आग्रह है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें।।
आयोजकों में सभी व्यापारिक एवं ट्रेड संगठन तथा व्यापारी बंधु अनूप अग्रवाल उदय, विजय वार्ष्णेय स्टील, नितिन वार्ष्णेय,कपिल अग्रवाल , विष्णु गौतम , प्रदीप बंसल , मनोज अग्रवाल राया वाले ,योगा पंडित, अनुभव अग्रवाल ,नन्नूमल गुप्ता,देवेंद्र मोहता आदि हैं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment