यूजीसी एक्ट के विरोध में चलाया जनसंपर्क अभियान

हाथरस- 31 जनवरी। यूजीसी एक्ट के विरोध में कल 1 फरवरी को भारतीय परशुराम सेना के भारत बन्द के आवाहन पर आज शहर में भारतीय परशुराम सेना के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों से जनसंपर्क किया गया। और उनसे बन्द के लिए आवाहन किया।। भारतीय परशुराम सेना के यूजीसी एक्ट के विरोध में आयोजित भारत बन्द के आवाहन को लेकर किए गए जनसंपर्क अभियान में भारतीय परशुराम सेना के पं. राजेश कौशिक,शरद उपाध्याय नंदा, परशुराम सेवा व्यापार प्रकोष्ठ के पुनीत वार्ष्णेय, मदन मोहन वार्ष्णेय अपना वाले, सीताराम इमरती वाले, पम्मी पंडित मिठाई वाले, राहुल खंडेलवाल, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के नितिन ठाकुर, हरेंद्र सिंह सिसोदिया, मतेंद्र सिंह गहलोत, अशोक परमार, राकेश लवानिया, सुनील वर्मा, राजीव वाष्र्णेय, मनोज अग्रवाल, प्रवीन कौशिक, रवि ठाकुर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के के प्रहलाद सिंह सिसोदिया, डालचंद अग्रवाल, चंदन वार्ष्णेय आदि शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment