
सादाबाद- 31 जनवरी। कोतवाली क्षेत्र में बीती देर रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आगरा रेफर कर दिया।
कोतवाली क्षेत्र के सादाबाद-राया मार्ग पर एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बिहोई थाना राया मथुरा निवासी विनोद कुमार पुत्र जवाहर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से घायल विनोद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वही दूसरी दुर्घटना सादाबाद-जलेसर मार्ग पर हुई। हादसे में सहपऊ निवासी चैवभ पुत्र दिनेश चंद्र और अमित पुत्र लाल सिंह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चैवभ की हालत गंभीर बताई और उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। अमित का उपचार सीएचसी में जारी है।












