शिव भक्ति के रंग में रंगा सासनी का गांव लुटसान: उमड़ी भक्तों की भीड़

भव्य कलश यात्रा के साथ शिव पुराण कथा का हुआ शुभारंभ


सासनी-31 जनवरी। गांव लुटसान में भगवान शिव मंदिर की स्थापना को एक वर्ष पूर्ण होने पर स्थापना दिवस मनाया जा रहा है, जिसके उपलक्ष में भगवान शिव की महिमा का गुणगान करने हेतु श्रीमद् शिव पुराण कथा का भव्य आयोजन किया गया है। यह आयोजन 7 फरवरी तक चलेगा।8 फरवरी को विशाल भंडारा प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा।


श्रीमद् शिव पुराण कथा शुभारंभ से पूर्व विशाल कलश यात्रा गांव में भारी धूमधाम के साथ निकाली गई और कथा शुभारंभ पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, सदर विधायक श्रीमती अंजुला माहौर एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज की धर्मपत्नी श्रीमती नीता भारद्वाज, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती पूनम पांडेय ने भगवान शिव, मां पार्वती एवं शिव परिवार की विधिवत पूजा अर्चना के बाद आरती उतारकर किया।तत्पश्चात भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मौहल्लों और गलियों में होकर निकाली गई। मार्ग में ग्रामीणों ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर जोशीला स्वागत किया। यात्रा में पीले और केसरिया वस्त्र धारण किए हुए सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश रखकर मंगल गान किया। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते श्रद्धालुओं और हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान होकर शिवमय हो गया।

कलश यात्रा के कथा स्थल पर पहुँचने के बाद वेदमंत्रों के साथ कलश स्थापना की गई। इसके उपरांत कथा व्यास श्री राधा हरिशरण महाराज ने शिव पुराण के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान युग में शिव की आराधना ही शांति और मोक्ष का सुगम मार्ग है। उन्होंने बताया कि शिव पुराण मात्र एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। आयोजकों ने बताया कि यह कथा आगामी सात दिनों तक अनवरत जारी रहेगी, जिसमें प्रतिदिन भगवान शिव के विभिन्न अवतारों और प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा।। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सदस्य डॉ. वीरेंद्र कुमार शर्मा, पुष्पा देवी, ओमवती भारद्वाज, नीता भारद्वाज और विवेक शर्मा तथा अभिषेक शर्मा, मुदित भारद्वाज, लवकेश शर्मा, रोहित शर्मा, रोमेश शर्मा, राजा शर्मा, अमन शर्मा, कांताप्रसाद, सुशील प्रभाकर, श्याम पंडित, विनोद कुमार शर्मा, मुकेश शर्मा, उमाशंकर शर्मा, विनय शर्मा, शिव कुमार भारद्वाज, पवन शर्मा, अखलेश शर्मा, विवेक शर्मा, नीतू शर्मा, मधु शर्मा, उषा शर्मा, वंदना शर्मा, नरेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, अभि पंडित बजरंग दल सासनी, बंटी शर्मा, अविनाश तिवारी, पुष्पेंद्र, शैलेंद्र, माधवी सिंह, मोहित बजरंगी,दीपक मुद्गल, मंडल अध्यक्ष आकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नवनीत गौतम, पीयूष रावत , मंडल महामंत्री मनीष कुशवाहा सहित सैकड़ों भक्त मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment