पंचायती राजमंत्री को जगीपुर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, ग्रामीणों ने अन्नपूर्णा भवन दो गांव के बीच में बनाए जाने की उठाई मांग


सासनी के गांव जगीपुर निवासियों ने पंचायती राज केविनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार ओमप्रकाश राजभर अलीगढ जाकर सर्किट हाउस में शिष्टाचार मुलाकात कर गांव बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवन को चयनित जगह पर बनाए जाने की मांग की।
ग्रामीणों ने अनिल जादौन के नेतृत्व में पंचायती राज केविनेट मंत्री को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि गांव जगीपुर के माजरा वीरनगर में कार्ड धारकों की संख्या लगभग बराबर है। इसलिए वीर नगर और जगीपुर के बीच में जो जगह पूर्व में चयनित की थी वहीं भवन बनाया जाए। जिससे दोनों गांव के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। अन्यत्र जगह पर बनाए जाने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पडेगा। इसलिए ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए चयनित जगह पर ही उक्त भवन बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में डॉ श्री वीरपाल सिंह बघेल, छीतरमल उपाध्याय, अमित जादौन, मंडल मंत्री भाजपा मुकेश शर्मा, ग्राम पंचायत सदस्य जीतू शर्मा, संतोष दिवाकर, भीकमबर सिंह बघेल, ग्राम पंचायत सदस्य पुनीत शर्मा, राजकुमार बघेल, संजय सिंह, मुनेश सिंह, रामवीर सिंह दिवाकर, राजवीर सिंह दिवाकर, मुन्नी देवी, दीवांश, राजू, मनोज, वेदराम, दुष्यंत उपाध्याय, रामप्रकाश शर्मा, कुशमा देवी, हीरा देवी, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment