पांच साल बाद पटरी पर लौटी बरेली-बांदीकुई पैसेंजर, जोरदारस्वागत, व्यापारियों को मिलेगा यात्रा का लाभ धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अब यात्रा काफी आसान हो जाएगी

कोरोना काल के लंबे सन्नाटे के बाद जब शनिवार को बरेली-बांदीकुई पैसेंजर ट्रेन सासनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, तो यात्रियों और क्षेत्रीय जनता की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वर्ष 2019 में बंद हुई यह ट्रेन करीब पांच साल बाद फिर से बहाल हुई है। ट्रेन के आगमन पर सासनी स्टेशन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ट्रेन के सासनी स्टेशन पर रुकते ही मानसिक मंदबुद्धि दिव्यांग सशक्तिकरण सेवा संस्था के अध्यक्ष योगेश यादव के नेतृत्व में कुमार शर्मा, कृष्ण कुमार शर्मा, टेकचंद बघेल, महावीर सिंह, गगन कुमार शर्मा, आदि पदाधिकारियों ने सासनी स्टेशन पर उत्सव सा माहौल बना दिया। संस्था के पदाधिकारियों ने ट्रेन के मुख्य पायलट रोहित सिंह एवं को- पायलट हंसराज मीणा, का अभिनंदन किया गया।को पुष्पहार व पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। प्रतीक चिन्ह के रूप में उन्हें श्रीराम दरबार का चित्र भेंट किया गया और मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस दौरान ट्रेन के इंजन का विधि-विधान से पूजन कर पुष्प वर्षा की गई। संस्था के अध्यक्ष योगेश यादव ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि यह ट्रेन बरेली और बांदीकुई के बीच करीब चार सौ अठारह किलोमीटर की दूरी तय करेगी। अपने पूरे सफर के दौरान यह ट्रेन पचपन स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। यह ट्रेन चंदौसी स्टेशन पर एक घंटे का ठहराव लेगी। सासनी रेलवे स्टेशन मास्टर घनश्याम सिंह ने बताया कि इस ट्रेन के पुनः संचालन से स्थानीय व्यापारियों और आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी। हाथरस और आगरा जाने वाले व्यापारियों के लिए यह एक सुलभ साधन है। साथ ही, राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मेहंदीपुर बालाजी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी अब यात्रा काफी आसान हो जाएगी। कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष योगेश यादव सहित सुरक्षा कर्मियों में ऋषिपाल सिंह, योगेंद्र पाल सिंह, हरिओम, ड्रेनमैन अजय कुमार, एवं संस्था के पदाधिकारी प्रेम शंकर रेलवे स्टाफ मौजूद रहा। उसके बाद यह ट्रेन हाथरस जंक्शन पहुंची जहांमंडल रेल उपयोगकर्ता एवं परामर्श दात्री रेलवे समिति उत्तर प्रदेश प्रयागराज के सदस्य राम गोपाल दीक्षित, के नेतृत्व में मुख्य पायलट और सह पायलट का जोशीला स्वागत और सम्मान किया गया इस दौरान हाथरस जंक्शन के स्टेशन मास्टर ओम शंकर, विजेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, श्याम सुंदर शर्मा, बृजेश पचैरी, हिमांशु यादव, आशीष शर्मा, उमेश मिश्रा शशि शर्मा आदि मौजूद थे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment