ट्रेन की चपेट में आने से युवती की दर्दनाक मौत

गोहाना चैकी के निकट दिल्ली-टूंडला रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से करीब 21 वर्षीय युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी होने पर रेलवे लाईन के निकट खेतों में काम कर रहे किसान और ग्रामीण मौके पर दौड़ पडे। रेलवे ट्रैक पर युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा देख ग्रामीणों ने सूचना स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्ट मे लिए भेजा है।
शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार गोहाना निवासी राजकुमार एक ईंट भट्टा पर मजदूरी करता है। जहां उसकी पुत्री मोना अपने गांव जा रही थी। जैसे ही वह गांव के निकट रेलवे ट्रेक पर पहुंची तो उसे आती हुई रेल दिखाई नहीं दी। जिससे वह ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पाकर गोहाना चैकी इंचार्ज जोगिंदर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच गये। पुलिस ने सबसे पहले ट्रैक से शव को हटाया और मृतका की शिनाख्त होते ही पुलिस ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुँचे परिवार में कोहराम मच गया। बताते हैं कि मृतका का करीब छह माह पूर्व रिश्ता भी तय हो गया था। युवती की मौत के बाद खुशियों को मातम में बदल गया। वहीं पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment