विश्नेव ग्लोबल स्कूल ठुलई में मनाया गणतंत्र दिवस

हाथरस-29 जनवरी। विशनेव ग्लोबल स्कूल ठुलई में गणतंत्र दिवस के पर्व पर विद्यालय प्रांगण में विद्यालय चेयरमैन राहुल सिंह द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।।
मुख्य अतिथि राहुल सिंह द्वारा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा गया कि गणतंत्र दिवस पर हमारे देश में संविधान लागू हुआ, जिसने सभी को एक समानता का अधिकार दिया और लोकतंत्र मजबूत हुआ। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की छात्रा कृतिका और अम्बिका द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मौजूद सर्वश्री प्रधानाचार्य अंकुर मित्तल, मोना शर्मा, विनीता सक्सैना, हिमांगी सिंह, वैष्णवी शर्मा, निशा सिंह, रूपेश कुमार, पवन पौरुष, सौरभ वर्मा, दीप गगन पीटीआई, संगीता शर्मा, प्रिया सिंह, संतोष, खुशबू सैंगर, गौरी शर्मा, गार्गी सिंह, नंदिनी, यामिनी कुलश्रेष्ठ इत्यादि सहित अनेकों छात्र/ छात्रायें एवं अभिभावक भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment