राष्ट्र के नाम मध्यस्थता अभियान -2.0 के तहत करायें वादों का निस्तारण

हाथरस-29 जनवरी। उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश, विनय कुमार के आदेशानुसार जनपद न्यायालय में चल रहे राष्ट्र हेतु विशेष मध्यस्थता अभियान-2.0 को सफल बनाये जाने के लिए समस्त न्यायालयों से ऐसे वाद जिनका निस्तारण समझौते के माध्यम से किया जा सकता है की पत्रावलियाॅ जिला मध्यस्थता केन्द्र जनपद न्यायालय में मध्यस्थता व समझौता के आधार पर वादों का निपटारा किया जा रहा है।

राष्ट्र हेतु विशेष मध्यस्थता अभियान-2.0 के तहत वैवाहिक विवाद के मामले, दुर्घटना दावे के मामले, घरेलू हिंसा के मामले, चेक बाउंस के मामले, वाणिज्यिक विवाद के मामले, सेवा संबंधी मामले के मामले, शमनीय आपराधिक मामले, उपभोक्ता विवाद के मामले, ऋण वसूली के मामले, भूमि अधिग्रहण के मामले, संपत्ति के बंटवारे से सम्बन्धित मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले, अन्य उपयुक्त दीवानी प्रकरणों को चिन्हित कर प्रेषित किया जा रहा है तथा मध्यस्थों द्वारा दोंनों पक्षों से वार्ता कर समझौता कराये जा रहे है। इस माह में अब तक कई मामलों में समझौता कराया जा चुका है, जिसमें पक्षकारों के मध्य मधुरता तथा उनको त्वरित न्याय मिला। अपितु उनके धन व समय की बचत हुई।। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनु चौधरी द्वारा बताया गया है कि यह अभियान 1 जनवरी से चलाया जा रहा है। आमजन व वादकारियों एवं विधि व्यवसायियों से अपील है कि वे अपने-अपने प्रार्थना पत्र सम्बन्धित न्यायालयों में जमा कराकर इस अभियान का लाभ उठाकर अपने मामलों का निस्तारण मध्यस्थता के आधार पर करा सकते है। यह अभियान न्यायिक बोझ को कम करने और आम जनता को शीघ्र न्याय दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आइए इस पहल का हिस्सा बनें और न्याय के इस सहज मार्ग को अपनाएं।आपसी सुलह से न सिर्फ विवाद समाप्त होते हैं, बल्कि रिश्तों में भी मिठास आती है। अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अथवा नालसा हेल्पलाईन नम्बर 15100 पर संपर्क किया जा सकता है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment