प्रगतिशील मानवाधिकार संघ ने मनाया 77वां गणतंत्र दिवस


हाथरस-29 जनवरी। प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के नेतृत्व में राष्ट्रीय पर्व 77 वां गणतंत्र दिवस भारत माता के छविचित्र पर पुष्प अर्पित कर व तिरंगा झंडा फहरा कर हर्षोल्लास के साथ जिला कार्यालय कुलदीप फार्मा क्लीनिक श्याम नगर जलेसर मार्ग पर मनाया गया।
संघ अध्यक्ष वीरी सिंह ने ध्वज फहरा कर राष्ट्रगान कर देश के नाम संबोधन दिया तथा ध्वजारोहण के उपरांत प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ के पदाधिकारियों द्वारा गणतंत्र दिवस के इतिहास, भारत की एकता व अखंडता पर भी प्रकाश डाला गया।
राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देवेन्द्र कुमार शर्मा जिला महामंत्री, वैद्य अवनीश झा जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ, ठा. सूरजपाल सिंह राघव जिला कार्यकारी अध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह राना राष्ट्रीय संगठन मंत्री, डा.अरविन्द कुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, कपिल कुमार गुप्ता जिला प्रवक्ता, सुनील गोला प्रदेश मंत्री, भीकम्बर सिंह सदस्य, बिजेंद्र सिंह सचिव, गौतम सिंह मंत्री, बृजेश कुमार नागर उपाध्यक्ष, कुलदीप सिंह पुंडीर मीडिया प्रभारी सिकन्द्राराऊ, राजेंद्र सिंह बाल्यान सदस्य, श्रीमती मंजू शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, धर्मेन्द्र सिंह, गोपाल कौशिक सदस्य, श्रीमती विनीता माथुर प्रदेश प्रभारी, अनिल कुमार, कुलदीप झा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम सफल संचालन डा.सूरजपाल सिंह राघव ने किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment