युवती को घर के दरवाजे पर कूड़ा डालने का विरोध करना पड़ा महंगा

आरोपियों ने मां बेटी को मारपीट कर किया घायल

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव ढा़बर में एक युवती को घर के दरवाजे पर कूड़ा डालने का विरोध करना महंगा पड़ गया। नामजदो ने युवती एवं उसकी मां के मारपीट कर घायल कर दिया तथा उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। पीड़िता ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव ढा़बर निवासी दीप्ति कुमारी पुत्री संतोष यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर के दरवाजे के घर के दीप्ति कुमारी पुत्री संतोष यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर के दरवाजे पर गांव की ही गीता देवी पत्नी बृजेश कुमार कूड़ा डाल देती है। पिता ने जब कूड़ा डालने का विरोध किया तो गीता देवी,सोनू, प्रियंका पुत्री बृजेश कुमार , रीतेश पुत्र बृजेश कुमार गाली गलौज करने लगे । पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं बेल्ट से मारपीट कर घायल कर दिया । बीच बचाव में आई पीड़िता की मां को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया तथा पीड़िता का मोबाइल भी तोड़ दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए । रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment