
हाथरस-26 जनवरी। जनपद में मतदाता सूची से छेड़छाड़ अब खुला अपराध बन चुकी है। प्रशासन की घोर लापरवाही और बीएलओ की मनमानी का ताजा उदाहरण यह है कि बिना किसी सूचना, सत्यापन या सहमति के मेरी माता जी का ही वोट काट दिया गया। यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला है।।
उक्त आरोप जिला कांग्रेस अध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने लगाते हुए कहा है कि मेरी माता का वोट सुरक्षित नहीं है, तो आम गरीब और कमजोर मतदाता का क्या हाल होगा? क्या यह मान लिया जाए कि मताधिकार अब प्रशासन की दया पर निर्भर है?
। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह घटना साबित करती है कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां और साजिशन वोट कटवाने का खेल चल रहा है। बीएलओ स्तर से लेकर उच्च अधिकारियों तक की जवाबदेही तय होनी चाहिए।।
उन्होंने कहा है कि मैं जिला प्रशासन को चेतावनी देता हूँ कि यदि इस मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्यवाही नहीं हुई और मेरी माता सहित सभी प्रभावित मतदाताओं के नाम तुरंत बहाल नहीं किए गए, तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करने को मजबूर होगी।लोकतंत्र से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।









