ट्रक हेल्पर को ई-रिक्शा और कार ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

 हाथरस-अलीगढ़ रोड पर गुनगुन एन्क्लेव के पास एक ट्रक हेल्पर की जान चली गई। तेज रफ्तार ई-रिक्शा और अज्ञात कार चालकों ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए युवक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें ट्रक हेल्पर का काम करने वाले युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की बहन ने कोतवाली में घटना की तहरीर दी है।
कोतवाली में दी तहरीर में नई दिल्ली के न्यू सीलमपुर निवासी अजू भारती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई लक्ष्मण सिंह उर्फ गौतम ट्रक पर बतौर हेल्पर काम करता था। पंद्रह सितंबर की शाम करीब पौने नौ बजे वह अपने ट्रक मालिक के आदेशानुसार हाथरस से अलीगढ़ जा रहा था। तभी सासनी के पास पहुंचने पर उसे याद आया कि ट्रक की स्टेपनी पंक्चर है। पंक्चर बनाने वाले मिस्त्री को बुलाने के लिए जैसे ही वह ट्रक से उतरकर आगे बढ़ा, तभी तेजी और लापरवाही से आ रहे ई-रिक्शा और अज्ञात कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घायल लक्ष्मण सिंह को तुरंत सासनी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बहन का आरोप है कि ट्रक मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को देने की बात कही थी, लेकिन वास्तव में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। इसके बाद पीड़िता ने खुद सासनी थाने में उपस्थित होकर अज्ञात ई-रिक्शा और कार चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment