युवती की वीडियो वायरल करने की एवज में युवक करता है अश्लील हरकत

युवती की वीडियो वायरल करने की एवज में युवक करता है अश्लील हरकत

 

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में नामजद एक युवती को उसकी वीडियो वायरल करने की एवज में उससे अश्लील हरकत करता है। पीड़िता ने नामजद आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव निवासी पीड़िता युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है 9 अक्टूबर की शाम 7:30 करीब उसके पास गांव का ही अनिल पुत्र लालाराम आया और उससे कहने लगा कि उसके पास उसकी वीडियो है । जिसे वह वायरल कर दूंगा। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने गाली गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपी मौका पाकर वीडियो वायरल करने की बात कहकर उसके साथ अश्लील हरकतें कर छेड़छाड़ करता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment