सिकंदराराऊ । हाथरस रोड स्थित एक गांव निवासी एक महिला को मौसेरा देवर अपने साथ बहला फुसलाकर ले गया। महिला की सास ने नामजद युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर दी है।
गांव निवासी महिला की सास ने दी तहरीर में कहा है कि उसके पुत्र की अनुपस्थिति में उसकी बहन का लड़का उसके घर पर आए दिन आता जाता था। जिस कारण उसकी पुत्रवधू से उसकी बहन के लड़के के अवैध संबंध हो गए। 14 अक्टूबर की शाम 5 बजे करीब आरोपी उसकी पुत्रवधू को अपने साथ बहला फुसलाकर भगा ले गया है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है।










