सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कमालपुर में प्लॉट पर जबरन कब्जा करने का विरोध करने पर नामजदों ने एक बेवा महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव कमालपुर निवासी गुड्डो देवी पत्नी स्व. रनवीर सिंह बघेल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 सितम्बर की सुबह 9 बजे करीब गांव के ही रविकांत यादव पुत्र रामपाल, उमेश यादव पुत्र मोती सिंह, अंजली यादव पुत्री उमेश यादव, विपिन कुमार यादव पुत्र उमेश यादव एकराय मशवरा होकर उसके प्लॉट पर जबरन अवैध रूप से कब्जा करने लगे और प्लॉट की नींव में लगी ईंटों को उखाड़कर फेंक दिया । जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने गाली गलौज कर उसके मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।











