
हाथरस- 26 जनवरी। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर बीती देर रात एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में भारी कोहराम मच गया है ।। बताया जाता है मथुरा बरेली हाईवे स्थित इगलास कोतवाली क्षेत्र के जवार टोल प्लाजा के पास बीती रात्रि को स्कूटी सवार दंपत्ति की स्कूटी एक्टिवा में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।जिससे मथुरा के लक्ष्मी नगर निवासी 40 वर्षीय इकबाल पुत्र असलम की मौत हो गई।मृतक अपनी पत्नी परवीन के साथ अलीगढ़ के भुकरावली स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहे था। इसी दौरान उक्त हादसा हो गया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे की एंबुलेंस दोनों को जिला अस्पताल लेकर आयी, जहां पर चिकित्सकों ने इकबाल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल परवीन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना मिलने पर मृतक के परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। इकबाल चांदी की गिलट आदि बनाने का काम करता था। उसने अपने पीछे 6 बच्चों को रोते बिलखते छोड़ा है।









