आपस में बाइक टकराने पर युवक को पीटा

सिकंदराराऊ। कस्बा के पंत चौराहे पर आपस में बाइक टकराने पर नामजदों ने एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक के भाई ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव सराय निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र नत्थू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि 11 अक्टूबर की शाम 5 बजे करीब उसका भाई रर्वेन्द्र कुमार अपनी मोटरसाइकिल से पंत चौराहे पर स्थित दुकान पर आ रहा था । जैसे ही वह पंत चौराहे पर पहुंचा । तभी उसकी बाइक मुजीम पुत्र वकील अहमद निवासी मोहल्ला नगला शीशगर थाना सिकंदराराऊ से टकरा गई। बाइक टकराने पर मुजीम ने अपने भाई समीर , मुजाहिद व मित्र मौनिश पुत्र नौशे के साथ मिलकर रर्वेन्द्र को मारपीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment