गृह क्लेश में महिला ने किया विषाक्त पदार्थ का सेवन

सिकंदराराऊ। कस्बा के मोहल्ला नौखेल में गृह क्लेश के चलते एक महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे महिला की हालत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उसे उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल ले गए।

बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला नौखेल निवासी एक महिला का सोमवार की रात्रि को परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे कुपित होकर महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ का सेवन कर से महिला की हालत बिगड़ने लगी। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल परिजन महिला को कस्बा के एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक द्वारा उपचार करने के बाद उसे घर भेज दिया।

 

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment