नामजदों ने घर में घुसकर महिला को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईसेपुर में नामजदों ने घर में घुसकर एक महिला को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नौरथा ईसेपुर निवासी मीना देवी पत्नी जय सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 8 अक्तूबर की शाम 7 बजे करीब अपने घर में खाना बना रही थी ।


तभी गांव के ही जगदीश पुत्र दानसहाय ,ओमकार व मुकेश पुत्र गण सोरन सिंह बेवजह गाली गलौज करते हुए घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment