संदिग्ध परिस्थिति में ई-रिक्शा पर मिला दिव्यांग का शव, फैली सनसनी

कस्बा में मंगलवार सुबह मंडी के पास खड़े एक ई-रिक्शा पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक दिव्यांग युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मंगलवार को सुबह करीब सात बजे जब स्थानीय लोगों की नजर रिक्शे पर पड़े शव पर पड़ी, तो देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद सासनी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। काफी देर बाद मृतक की पहचान सासनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी अड़तीस वर्षीय लाखन सिंह के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि लाखन सिंह अविवाहित था, और कई दिनों से अपने घर नहीं पहुंचा था। वह अक्सर घर से बाहर ही रहा करता था। सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है और संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आसपास के कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

 

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment