
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव अमृतपुर में नामजदो ने एक महिला को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाल में दो महिलाओ समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव अमृतपुर निवासी रूमा देवी पत्नी चंद्र प्रकाश ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह शाम के समय अपने खेत पर जा रही थी । रास्ते में गांव के ही पुष्पेंद्र कुमार पुत्र बखेड़ी सिंह, बीना देवी पत्नी प्रवेश कुमार , पूनम पत्नी पुष्पेंद्र कुमार गाली गलौज करते हुए आए। जब पीड़िता ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।









