
आगरा अलीगढ रोड स्थित पुलिस चैकी श्री हनुमान जी के निकट दो कारें आपस में भिड गईं। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अलीगढ भेजा है। वहीं एक युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार कार संख्या यूपी 81डी 8616 में चालक आलोक कुमार शर्मा पुत्र श्री नन्नू मल शर्मा अन्य साथी विजय कुमार पुत्र परसादी लाल उम्र करीब 39 वर्ष प्रवीन गुप्ता पुत्र पन्नालाल उम्र 54 वर्ष निवासीगण शताब्दी नगर स्वर्ण जयंती नगर थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ बैठे थे जो बालाजी रिसोर्ट चैकी क्षेत्र श्री हनुमान जी अंतर्गत से खाना खाकर अलीगढ़ की ओर जा रहे थे तभी अलीगढ़ की ओर से आ रही आई टेन कार संख्या यूपी 86 एन 8229 में वंश शर्मा उर्फ कान्हा पुत्र कालू बोहरे निवासी घंटाघर हाथरस उम्र 18 वर्षए अपनेे साथ जतिन सारस्वत पुत्र बंटी शर्मा उम्र 17 वर्षए प्रिंस पुत्र कौशल किशोर वाष्र्णेय उम्र 17 वर्ष निवासीगण दिल्ली वाला चैक हाथरस व कार्तिक शर्मा पुत्र अजीत शर्मा निवासी नयागंज हाथरस उम्र 19 वर्ष मोबाइल नंबर नन्नू पचोरी पुत्र बृज बिहारी शर्मा निवासी सीखना पान गली हाथरस उम्र 17 वर्ष कार में बैठे थे जो अलीगढ़ की ओर से हाथरस की ओर जा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही दोनों बालाजी रिसोर्ट के सामने पहुुंची तो आपस में भिड गई। जिसमें गाडियों में बैठे सभी लोग घायल हो गये। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय लेागों की भीड जुट गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को हाईवे की एंबुलेंस से रूसा हॉस्पिटल अलीगढ़ उपचार हेतु भेजा। तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे की क्रेन द्वारा हटवाकर राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराया। वहीं चालक वंश शर्मा उर्फ कान्हा की स्थिति नाजुक बनी हुई है।









