नामजदों ने दंपती को पीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव निहालपुर में नामजदों ने एक दंपती को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में पांच नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव निहालपुर निवासी रामबहादुर पुत्र उदयवीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 23 सितंबर की शाम 7:30 बजे करीब डेरी पर दूध देने जा रहा था । तभी गांव के ही रामेश्वर पुत्र सोनू ,बाबू ,मोहित पुत्रगण गिरीश, सर्वेश ,राजकुमार पुत्रगण महेश बेवजह गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसके पर लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे वह घायल हो गया।

शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी राजकुमारी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया । आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment