बेखौफ हो रहा हरे वृक्षों का अवैध कटान , पर्यावरण को खतरा : जिम्मेदार नहीं दे रहे ध्यान ,वन माफियाओं के हौसले बुलंद

सिकंदराराऊ। कस्बा व क्षेत्र में हरे वृक्षों का अवैध कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है । ये गोरख धंधा दिन दुगुना रात चोगना फल फूल चल रहा है । इससे पर्यावरण पर खतरा पैदा हो गया है । जिम्मेदार अधिकारी इस ओर मोन धारण करके बैठे हैं। जिससे वन माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे है ।


बतादे कि सरकार लोगों को वृक्षारोपण करने को लगातार जागरूक कर रही है । वृक्षारोपण होने से धरती का संतुलन बना रहता है और पर्यावरण शुद्ध रहता है । किंतु वन माफिया सभी नियमों को ताख पर रखकर कस्बा व क्षेत्र में बेखौफ होकर हरे वृक्षों का अवैध कटान करने में जुटे हुए हैं । हरे वृक्षों के अवैध कटान से जंगल वीरान होते जा रहे है । हरे वृक्षों के अवैध कटान से पर्यावरण पर खतरा मंडराने लगा है । हरे वृक्षों के अवैध कटान से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली कस्बा में दिन रात फर्राटे भरते हुए नजर आते है। जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा वन माफियाओं के विरुद्ध कोई कार्रवाई अमल नहीं लाई जाती है । जिससे इनके हौसले बुलंद है । अगर कस्बा व क्षेत्र में हो रहे हरे वृक्षों के अवैध कटान पर शीघ्र ही प्रतिबंध नही लगाया गया तो लोगों के समक्ष बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो जाएगी ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment