विद्युत विभाग की टीम के साथ की अभद्रता एवं सरकारी कार्य में की बाधा उत्पन्न : अवर अभियंता टीम के साथ बिजली चोरी की रोकथाम हेतु कर रहे थे चेकिंग

सिकंदराराऊ । कोतवाली क्षेत्र के गांव कचौरी में बिजली चोरी की रोकथाम हेतु चेकिंग कर रही विद्युत विभाग की टीम के साथ नामजदों ने अभद्रता कर सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। अवर अभियंता ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को सात नामजद एवं अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।


अवर अभियंता जफरुद्दीन ने दी तहरीर में कहा है कि वह 33/11 विद्युत उपकेंद्र कचौरा में तैनात है। गुरुवर को वह गांव कचौरा में अपनी टीम के साथ बिजली चोरी की रोकथाम हेतु चेकिंग कर रहे थे। तभी गांव के ही प्रांशुल गुप्ता,आरबी, रिषभ,जीतू,विशाल,प्रशांत गुप्ता,राजीव एवं अन्य अज्ञात ने उनके व उनकी टीम के साथ गाली गलौज कर अभद्रता करते हुए सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न कर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment