सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को दबोचा

सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी को दबोचा

 

सिकंदराराऊ। सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करना एक युवक को महंगा पड़ गया । सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई । हसायन पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 21 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित किया गया था। जिसमें एक युवक मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी करता दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने हसायन पुलिस को आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए । एसपी के निर्देशों का पालन करते हुए हसायन पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम प्रशान्त कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी राजकीय पॉलिटेक्निक सिकंदराराऊ बताया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment