गोहाना के निकट ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत

गोहाना पुलिस चैकी के निकट से गुजर रही दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे मंे लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गुरूवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव गोहाना पुलिस चैकी के निकट गुजर रही रेलवे लाई पर अज्ञात व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी जब खेतों में काम कर रहे किसानों को हुई तो सूचना पुलिस दी। सूचना पाते ही गोहाना चैकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मृतक के शव को रेलवे लाईन से अलग कर शिनाख्त के लिए काफी देर तक रखा मगर शिनाख्त न होने पर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। गांव गोहाना पुलिस चैकी इंचार्ज जुगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए सोशल मीडिया और अन्य प्रचार माध्यमों का सहारा लिया जा रहा है। पुलिस मामले की अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment