जनपद के नवागत जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण

हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव के बीच जनपद के जिलाधिकारी अतुल वत्स का तबादला किए जाने के बाद जिले के नवागत जिलाधिकारी सत्यप्रकाश पटेल द्वारा बीती रात्रि को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया गया है ।
आईएएस अधिकारी सत्यप्रकाश पटेल ने बीती रात्रि को कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार पहुंचकर डबल लॉक में आवश्यक अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए जनपद के 36वें जिलाधिकारी के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया है। कार्यभार ग्रहण करने के के साथ ही नवागत जिलाधिकारी ने औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुए संबंधित अभिलेखों का मिलान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), अपर जिलाधिकारी न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, जिला सूचना अधिकारी एवं वरिष्ठ कोषाधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment