अ. भा. विराट कुश्ती दंगल का ऐतिहासिक बड़े मुकाबलों के साथ समापन: पहलवानों ने दिखाये दांव पेच : 7.11 लाख के खिताबी मुकाबले में भारत केसरी उमेश-मिर्जा ईरान रहे बराबर : 5.51 लाख के लिए भारत केसरी कलुआ गुर्जर व अविनायक में हुई भिड़न्त:3.51लाख का मलंग ने जीता खिताब : भारत केसरी महिला पहलवानों ने भी दिखाएं मल्ल विद्या के जौहर: देवा थापा ने दंगल में बनाया रोमांच: सांसद ने मिलवाये पहलवानों के हाथ:भव्य स्वागत

हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के आखिरी दिन भी छोटी बड़ी करीब 155 से अधिक कुश्तियां लड़ी गई। जिनमे कुछ कुश्ती आर पार हुई तो कुछ बराबरी पर छुटी। वही दंगल में खिताबी भिड़न्त में अंतिम 3 बड़ी कुश्तियां 3 लाख 51 हजार रुपये, 5 लाख 51000 तथा 7 लाख 11000 ईनाम की बडे पहलवानों भारत केसरी पहलवानों के बीच लड़ी गई और काफी जोर आजमाइश के बाद एक कुश्ती आरपार रही। जबकि दो कुश्तियों का मुकाबला बराबरी पर छूटा।रोमांच भर देने वाली कई कुश्तियां आरपार होने पर दंगल स्टेडियम रोमांच से झूम उठा।इस दौरान सबसे ज्यादा रोमांच देवा थापा की कुश्ती पर जनता को देखने के लिए मिला। दंगल स्टेडियम में मौजूद जनता ने मल्ल विद्या के रोमांच से भरे जौहर देखकर दंगल का जमकर आनंद लिया। दंगल अखाड़े में एक से बढ़कर एक पहलवानों की कुश्ती आयोजित कराई गईं और इन कुश्तियों ने दंगल में भारी जोश, उत्साह व रोमांच भर दिया । बीती रात्रि को दंगल स्टेडियम जहां खचाखच भीड़ से भरा हुआ दिखाई दिया, वही दंगल का समापन देर रात्रि 2:30 बजे हुआ और दंगल की सफलता पर दंगल संयोजक विपुल गौड़ द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज के 115 वें महोत्सव में आयोजित अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष एवं वरिष्ठ युवा नेता पं. विपुल गौड़ के संयोजन एवं दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित विराट कुश्ती दंगल में देश के नामी गिरामी पहलवानों द्वारा विशाल दंगल स्टेडियम अखाड़ा में कुश्ती व मल्ल विद्या के रोमांचक जौहर जनता को देखने के लिए मिले । विराट कुश्ती दंगल में अन्य राज्यों के पहलवानों के साथ-साथ क्षेत्रीय पहलवानों की भी कुश्ती जमकर कराई गई और क्षेत्रीय पहलवानों की प्रतिभा को भी निखारा गया।

विराट अखिल भारतीय कुश्ती दंगल के बीती रात्रि को अंतिम दिन समापन समारोह पर करीब छोटी बड़ी करीब 155 कुश्तियां लड़ी गई। जिनमे ₹11000 इनाम की कुश्ती प्रांशु पहलवान दिल्ली व मुनी पहलवान बजरंग अखाड़ा के बीच लड़ी गई और यह रोमांचक मुकाबला हुआ।लेकिन बराबर रहा। ₹11000 ईनाम की कुश्ती मुईन पहलवान अलीगढ़ एवं जाकिर पहलवान पंजाब के बीच हुई और यह कुश्ती बराबर रही। वहीं आकाश पहलवान गोपाल अखाड़ा व लव पहलवान दिल्ली के बीच 21 हजार रुपये ईनाम की कुश्ती लड़ी गई।यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और दिल्ली के पहलवान ने अपने पहलवानी दांव पेच से शिकस्त देकर जीत हासिल कर ली। 11000 ईनाम की कुश्ती ललित पहलवान कुंवरपुर तथा सचिन पहलवान खेड़ा के बीच लड़ी गई और यह मुकाबला आर पार रहा और सचिन पहलवान खेड़ा ने कुश्ती जीत ली। ₹21000 ईनाम की कुश्ती धांसू पहलवान परसारा तथा राहुल पहलवान सिकन्द्राराऊ के बीच लड़ी गई और यह कुश्ती रोमांचक रही और धांसू पहलवान ने मुकाबला अपने नाम करते हुए जीत हासिल कर ली ।

विराट कुश्ती दंगल में दंगल के अंतिम दिन कई भारत केसरी महिला पहलवानों की भी कुश्ती आयोजित कराई गई। जिसमें 51000 ईनाम की कुश्ती कोमल पहलवान पलवल व काजल पहलवान दिल्ली के बीच मुकाबला आयोजित किया गया और कोमल पहलवान ने अपने पहलवानी दांव पेच से दूसरे पहलवान को पटखनी देकर जीत अपने नाम कर ली। वही 31000 रुपए ईनाम की कुश्ती महिला पहलवान पूनम फोगाट हरियाणा एवं अंशु पहलवान गाजियाबाद के बीच आयोजित की गई, जिसमें पूनम फौगाट ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पहलवान को पटखनी देकर जीत हासिल कर ली। जबकि संतोषी पहलवान कानपुर तथा बबीता पहलवान दिल्ली एयरफोर्स के बीच मुकाबला ₹31000 ईनाम की कुश्ती पर आयोजित किया गया, लेकिन यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। वही ₹21000 के ईनाम की कुश्ती बबलू पहलवान अगसौली एवं मोहित पहलवान पवन व्यायामशाला के बीच आयोजित की गई और यह मुकाबला भी बराबर रहा।। दंगल अखाड़े में बीती रात्रि को एक नहीं बल्कि कई-कई भारत केसरी पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले आयोजित कराये गये। जिसमें जहां दंगल स्टेडियम में मौजूद दंगल प्रेमी जनता की भीड़ देखकर आयोजक भी गदगद दिखाई दिए। वहीं कुश्तियों में रोमांच उस समय और ज्यादा भारी पैदा हो गया, जब नेपाल के पहलवान देवा थापा ने अपने प्रतिद्धदी पहलवान को उठा- उठा कर धूल चटाई और पहलवानी के रोमांच से भरे दांव पेच को देखकर जनता भी बेहद गदगद हो गई । मुकाबले के दौरान पहलवानों के पहलवानी दांव पेच देखकर जनता ने खूब मनोरंजन किया।

विराट अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में दंगल की तीसरे नंबर की बडी कुश्ती 3 लाख 51000 रुपए ईनाम की भारत केसरी पहलवान संजय पहलवान मीतरोल तथा मलंग पहलवान पलवल हरियाणा के बीच लड़ी गई। इस मुकाबले के दौरान दंगल स्टेडियम में मौजूद जनता को मल्ल विद्या के ऐसे दांव पेच देखने के लिए मिले, जिन्हें देखकर जनता भारी रोमांचित हो उठी और यह मुकाबला काफी देर तक जहां रोमांचक तरीके से चला। वही मलंग पहलवान ने मीतरौल के पहलवान को करारी शिकस्त देकर मुकाबला अपने नाम कर कुश्ती को आरपार कर दिया। इस दौरान जनता जहॉ की तहां मुकाबले को देखने के लिए खड़ी हो गई थी।

विराट कुश्ती दंगल में दंगल की दूसरे नंबर की कुश्ती भारत केसरी पहलवान कलुआ गुर्जर दिल्ली तथा भारत केसरी अविनायक पहलवान कानपुर के बीच 5 लाख 51000 रुपए का खिताबी मुकाबला लड़ा गया और यह मुकाबला भारत केसरी पहलवानों के बीच करीब 20 मिनट तक चला और इस दौरान जनता को जहां कई बार रोमांचक दांव पेच देखने के लिए मिले, वही मुकाबला दोनों पहलवानों के बीच बराबरी पर छूटा । अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल की अंतिम व सबसे बड़ी कुश्ती 7 लाख 11000 रुपए ईनाम की देसी व विदेशी पहलवानों के बीच लड़ी गई, जिसमें भारत केसरी पहलवान उमेश पहलवान मथुरा एवं विदेशी ईरानी पहलवान मिर्जा ईरानी के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला आयोजित किया गया और करीब 20 मिनट चले इस मुकाबले के दौरान जनता को जहां रोमांचक दांव पेच देखने को मिले। वहीं यह मुकाबला अंत में बराबरी पर छूटा। दंगल समापन पर दंगल संयोजक विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, दंगल विशेष सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड़ वाले एवं मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज तथा उनकी पूरी टीम द्वारा पहलवानों को ईनामी धनराशि देकर व गदा भेंटकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं दंगल समापन पर दंगल संयोजक विपुल गौड द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। विराट अखिल भारतीय कुश्ती दंगल में दंगल के अंतिम दिन भी कई बड़े रोमांचक मुकाबले भारत केसरी पहलवानों के बीच आयोजित किये गये, जो दंगल प्रेमी जनता को मल्ल विद्या के रोमांच से भर देने वाले जौहर दिखाकर दाऊ बाबा के प्रिय खेल को और भी ज्यादा रोचक एवं दिलचस्प बना दिया। विराट कुश्ती दंगल का छठवें दिन बीती रात्रि को समापन हो गया और दंगल ऐतिहासिक रूप से सफल रहा।

अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान भी दंगल को देखने के लिए पहुंचे और इस दौरान अतिथियों का दंगल संयोजक विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा एवं दंगल सहयोगी सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले तथा पूरी दंगल कमेटी द्वारा माला, दुपट्टा, पगड़ी पहनाकर तथा विशाल फूलों का हार तथा गदा व दाऊ बाबा का छवि चित्र भेंटकर स्वागत सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। वही दंगल में अन्य सभी अतिथियों एवं विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारी, व्यापारियों तथा पहलवानों का दंगल संयोजक विपुल गौड़, दंगल अध्यक्ष संतोष शर्मा, दंगल के विशेष सहयोगी एवं सक्रिय भूमिका निभा रहे सुभाष उपाध्याय कोल्ड वाले, दंगल मार्गदर्शक अशोक शर्मा, दंगल स्वागत अध्यक्ष संदीप जादौन, निर्देशक अजय शर्मा, मुख्य व्यवस्थापक विकास भारद्वाज, दंगल सहसंयोजक रूपेश दीक्षित, गौरव रावत, सौरभ शर्मा, डॉ. कमल शर्मा, रानू ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, सौरभ शर्मा आरटीओ व सह कोषाध्यक्ष उदित शर्मा, सह व्यवस्थापक सुग्रीव पंडित,द्वारा संयुक्त रूप से पगड़ी बांधकर, दुपट्टा ओढ़ाकर तथा बड़ी तस्वीर एवं गदा भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया।

दंगल अखाड़े में दंगल में पहलवानों की कुश्तियों की रेफरीशिप मुकेश पहलवान,तरूण पहलवान, नवल उस्ताद, एनआई कोच तेजबहादुर द्वारा की जा रही है। जबकि दंगल की कमेंट्री कुंजबिहारी शर्मा कुंजी गुरु, पूर्व दंगल संयोजक बौ. प्रशांत शर्मा, दंगल स्पीकर एवं कॉमेंटेटर सुनील बैनवाल, सचिन पहलवान द्वारा की गई। वहीं दंगल में हिमांशु गौड़, सह कोषाध्यक्ष सौरभ शर्मा आरटीओ, पं. उमेश चंद्र शर्मा, धीरेंद्र चौहान, अनिल श्रोती, प्रशांत शर्मा, सोनवीर चौधरी, विपिन लवानियां, अनूप यादव,सुमित शर्मा, भरत, सत्यम, शुभम, गोपाल सिंह, हिमांशु भारद्वाज, विपिन ठाकुर, गौ सेवक राहुल उपाध्याय, योगी ठाकुर,लाला दीक्षित, रजत चतुर्वेदी,प्रतीक शर्मा आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment