हाथरस।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम पार्टी) की जनपद की संगठनात्मक बैठक जिसमें समस्त नगर अध्यक्ष, महामंत्री, मीडिया प्रभारी व जिला महामंत्री को आमंत्रित करते हुए कहा गया है कि संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है।।
इस बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना तैयार कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियाँ भी सौंपी जाएंगी।
बैठक 27 सितंबर (रविवार) को दोपहर 1बजे से मनकामेश्वर मंदिर आशीर्वाद गार्डन मथुरा रोड पर आयोजित की जाएगी।। बैठक में प्रमुख विषय संगठन का विस्तार एवं मजबूती, नए कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को संगठन से जोड़ना, आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की रूपरेखा, क्षेत्रवार संगठनात्मक जिम्मेदारियों की समीक्षा,जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने की रणनीति, आगामी कार्ययोजना एवं कार्यक्रमों का निर्धारण, संगठन को बूथ/वार्ड/क्षेत्र स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सुझावों पर विचार-विमर्श आदि मुख्य रहेंगे। पार्टी के जिला महासचिव एंव प्रभारी निशांत उपाध्याय ने उक्त जानकारी देते हुए सभी पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि समय पर बैठक स्थल पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव एवं विचार अवश्य रखें।संगठन की मजबूती ही जनहित की लड़ाई को मजबूती देती है।











