बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम रोकने को चलाया अभियान

हाथरस। थाना एएचटी व जिला प्रोबेशन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज थाना मुरसान क्षेत्र में बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम रोकथाम हेतु अभियान चलाया गया।


शासन द्वारा संचालित विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी रवि भूषण शर्मा के नेतृत्व में थाना एएचटी से एसआई सुनील कुमार, आरक्षी शिवम,महिला मुख्य आरक्षी योगेश सेंगर एवं जिला प्रोबेशन विभाग से विधि सह परिवीक्षा अधिकारी दीपक चौहान, सहायक कर्मी कैलाश चन्द्र कुशवाहा एवं वन स्टॉप सेंटर प्रभारी मनीषा भारद्वाज की संयुक्त टीम द्वारा थाना मुरसान क्षेत्र में विशेष जागरुकता अभियान चलाकर आम जनमानस को बाल भिक्षावृत्ति व बालश्रम के बारे जागरुक किया गया तथा शासन द्वारा संचालित हेल्पलाइन नंबरों (1090, 1098, 1076, 112, 1930) के बारे में जानकारी दी गई।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment