सड़को पर हो रहे गहरे गड्ढे बन रहे हादसों का सबब
सिकंदराराऊ। कस्बा में जी टी पर सड़क पर हो गहरे गड्ढे वाहन चालकों के लिए नासूर बन गए गए। इन गहरे गड्ढों के कारण आए दी दुर्घटनाएं होती रहती है। सड़क के बीच गड्ढों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की वजह से लोग काल का ग्रास भी बन रहे है। हादसों में कमी लाने के लिए गड्ढों का बंद होना अति आवश्यक है।
प्रदेश सरकार एक तरफ गड्ढा मुक्त सड़कों के होने का दावा कर रही है। सड़को की मरम्मत कराने के नाम पर प्रति वर्ष लाखों रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके बाद भी कस्बा में पंत चौराहे से लेकर रेलवे फाटक तक की सड़कों के बीच में गहरे गड्ढे हैं। जो हादसों का सबब बने हुए हैं। रात्रि के दौरान सड़क पर हो रहे गहरे गड्ढे वाहन चालकों को दिखते नहीं है। जिसके कारण वाहन इन गड्ढों में फंस कर दुर्घटना ग्रस्त हो जाते है। इन गहरे गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती रहती है। गहरे गड्ढों के कारण लोग मौत का शिकार भी बन रहें है। लोगों ने जिलाधिकारी से शीघ्र गड्ढों को भरवाने की मांग की है।











