वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय युवक को रौंदा, मौत: मृतक के शव की मौके पर नहीं हुई कोई शिनाख्त : पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय युवक को रौंदा, मौत: मृतक के शव की मौके पर नहीं हुई कोई शिनाख्त : पुलिस शिनाख्त कराने में जुटी

सिकंदराराऊ। एनएच 34 के अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सलावत नगर के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय युवक को रौंद दिया । हादसे में युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की लोगों से शिनाख्त कराई। किंतु उसकी कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह अलीगढ़ रोड स्थित गांव महामई सलावत नगर के समीप एक तेज गति से आ रहे वाहन ने बाइक सवार 30 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी । हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पहुंचे पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से मृतक के शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। किंतु उसकी मौके पर कोई शिनाख्त न हो सकी । पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस युवक के शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment