बंटवारे को लेकर दो पक्ष आए आमने सामने, जमकर चले लाठी डंडे हुआ पथराव : घटना से मची अफरा तफरी : पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में 

बंटवारे को लेकर दो पक्ष आए आमने सामने, जमकर चले लाठी डंडे हुआ पथराव : घटना से मची अफरा तफरी : पुलिस ने एक आरोपी को लिया हिरासत में

सिकंदराराऊ । कस्बा के रोडवेज बस स्टैंड पर सोमवार की शाम को उस समय अफरा – तफरी मच गई ,जब जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले एवं पथराव हुआ। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आपस में झगड़ा कर रहे दोनों पक्ष भाग गए। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और कोतवाली पहुंचा दिया।

बताया जाता है कि कस्बा के मोहल्ला तुराजई निवासी कुछ लोगों में काफी वर्षों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों में आए दिन विवाद होता रहता है। इनके प्रतिष्ठान रोडवेज बस स्टैंड पर है।

बंटवारे को लेकर एक बार पुनः सोमवार की शाम करीब 6:30 बजे दोनों पक्षों में टकराव हो गया। पहले दोनों पक्षों में मुंहबाद हुआ और देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। दोनों ओर से लाठी डंडे निकल आए । दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चलने लगे और पथराव भी होने लगा। जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया । लोग जान बचाने को इधर उधर दौड़ने लगे। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व झगड़ा कर रहे दोनों पक्षों के लोग भाग गए। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment