अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत: सिकंदराराऊ से अपने गांव लौट रहा था युवक : नावली लालपुर पर हुआ हादसा 

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत: सिकंदराराऊ से अपने गांव लौट रहा था युवक : नावली लालपुर पर हुआ हादसा

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित गांव नावली लालपुर के निकट सोमवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।

बताया जाता है कि क्षेत्र के गांव बरतर खास निवासी 32 वर्षीय बंटी पुत्र संतोष कुमार खेती बाड़ी के साथ बिजली फिटिंग का कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की दोपहर 12 बजे करीब वह सिकंदराराऊ से बाइक पर सवार होकर अपने गांव आ रहा था। जैसे ही वह गांव नावली लालपुर के पास पहुंचा । तभी एक तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बंटी की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी

हादसे की सूचना पाकर परिजनों में हाहाकर मच गए और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पाकर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी एवं एक पुत्र परिजनों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment