लोकेश्वर महादेव मंदिर पर भंडारे के दौरान दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद : दोनों पक्षों ने दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

लोकेश्वर महादेव मंदिर पर भंडारे के दौरान दो पक्षों में हुआ जमकर विवाद : दोनों पक्षों ने दी तहरीर, पुलिस मामले की जांच में जुटी

सिकंदराराऊ । कस्बा के जीटी रोड स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार को चल रहे भंडारे में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया । जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक के साथ मारपीट कर दी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा के साथ भी गाली गलौज एवं अभद्रता की। दोनों पक्ष कोतवाली में अपने -अपने समर्थकों के साथ पहुंच गए और एक दूसरे पर जमकर आरोप लगाने लगे। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
एक पक्ष की ओर से आकाश शर्मा पुत्र विशन स्वरूप शर्मा निवासी मोहल्ला रोशनगंज ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि जीटी रोड स्थित लोकेश्वर महादेव मंदिर पर शनिवार को राधाष्टमी के पर्व पर भंडारे का आयोजन हो रहा था। इस दौरान कुछ लोग वहां आ गए और भंडारे में सहयोग कर रहे लोगों के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज करने लगे । जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी । वहीं बीच बचाव करने आई महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा के साथ भी उक्त लोगों ने अभद्रता एवं गाली गलौज की।
दूसरे पक्ष की ओर से विवेकशील राघव पुत्र सुरेश चंद्र निवासी मोहल्ला करीमनगर ने आरोप लगाया है कि लोकेश्वर महादेव मंदिर पर हो रहे भंडारे में कुछ लोग आ गए और प्रसाद को जबरन थैलियों में पैक करवा कर भेज रहे थे । जिसका उनके द्वारा विरोध किया गया तो प्रथम पक्ष द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई। दोनों ही पक्ष अपने-अपने समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंच गए । जहां एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए दोनों के बीच नोंक झोंक हुई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment