निर्विरोध दूसरी बार श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव के अध्यक्ष बने दाऊ दयाल वार्ष्णेय
सिकंदराराऊ। श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव को लेकर कस्बा की मंडी गांधीगंज में स्थित भोले बाबा मंदिर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसमिति से दूसरी बार निर्विरोध दाऊ दयाल वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुना गया। श्रीराम लीला एवं रास लीला महोत्सव के लगातार दूसरी बार दाऊ दयाल वार्ष्णेय को अध्यक्ष चुनें जाने पर कमेटी के पदाधिकारियों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। गत वर्ष भी श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय थे। जिनके नेतृत्व में गत वर्ष श्रीराम लीला एवं रासलीला महोत्सव का सफलता पूर्वक आयोजन संपन्न हुआ था। बैठक में पकंज गुप्ता,गिरीश चंद्र पटेल, विशाल राज चौहान, मुकुल गुप्ता, जयपाल सिंह चौहान, वैभव वार्ष्णेय, प्रवीण वार्ष्णेय डौबी भाई ,अनिकेत चंचल, शिरोमणि वार्ष्णेय, सूरज वार्ष्णेय,अभितेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।











