घूरे पर भैंस उतारने का विरोध करने पर युवक एवं महिला को पीटा

घूरे पर भैंस उतारने का विरोध करने पर युवक एवं महिला को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव हैथा रघुनाथपुर में घूरे पर भैंस उतारने का विरोध करने पर नामजदों ने एक युवक एवं महिला को पीटकर घायल कर दिया । पीड़ित ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव हैथा रघुनाथपुर निवासी रवि कुमार पुत्र शिवकुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 10 सितम्बर की शाम 7 बजे करीब वह अपने घर से खेतों की ओर जा रहा था । जब वह अपने घूरे के पास पहुंचा तो वहां गांव के ही विजय पुत्र महेन्द्र, महेन्द्र रेशम पाल पुत्रगण नथाराम अपनी भैंस घूरे पर उतार रहे थे। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज कर दी। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया । जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आई सन्नो पत्नी नत्थीलाल को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment