युवक को मारपीट कर किया घाय
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव नौरथा ईशेपुर में नामजद ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजद आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नौरथा ईशेपुर निवासी राकेश कुमार पुत्र श्यौराज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 14 सितम्बर रात्रि 9 बजे करीब गांव का ही धर्मपाल पुत्र चंद्रपाल बेवजह गाली गलौज करते हुए आया। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी ने लाठी डंडों से उसे मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।












