खेत के पानी को लेकर नामजदों ने दो भाइयों को पीटकर किया घाय
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव चमरौली में खेत के समर के पानी को लेकर नामजदों ने दो भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव चमरौली निवासी वीरेश पुत्र मिटठू सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गुरुवार की सुबह 8 बजे करीब गांव के ही सुभाष पुत्र वीरी सिंह, सनी पुत्र सुभाष, रत्नेश पत्नी सुभाष व मोहिनी पुत्री सुभाष खेत के समर के पानी को लेकर गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों एवं धारदार हथियार से उस पर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। शोरगुल सुनकर बीच बचाव में आए उसके भाई टीटू को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।












