हाथरस। शहर के बुर्ज वाला कुँआ पर भगवान परशुराम जी की मूर्ति के साथ किए गए कृत्य को लेकर आज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। पदाधिकारियों ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की मांग की है।।
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) के पदाधिकारियों की मौके पर प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत हुई, जिसमें प्रशासन द्वारा कार्यवाही के लिए 36 घंटे का समय मांगा गया था।राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा स्पष्ट रूप से कहा कि मामले में उचित एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं होती है, तो राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा (राम) सभी सामाजिक एवं संबंधित संगठनों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। मांग है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो, घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आए और जिम्मेदार लोगों पर कानून के अनुसार कार्यवाही की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।शांति, सम्मान और कानून के दायरे में न्याय की लड़ाई जारी रहेगी।
इस मौके पर पूनम शर्मा ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष,निशांत उपाध्याय जिला महामंत्री,सौरभ पाराशर जिला उपाध्यक्ष,अरुण शर्मा जिला उपाध्यक्ष,दीनू पंडित जिला उपाध्यक्ष, अभिषेक पाठक जिला मंत्री, मनोज उपाध्याय जिला मंत्री,हर्षवर्धन द्विवेदी जिला मंत्री, जय नारायण शर्मा,ओमप्रकाश शर्मा जिला उपाध्यक्ष, परशुराम सेना, मोहित शर्मा युवा मोर्चा, उज्ज्वल गौतम एवं अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।












